Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर प्रदेश में अलर्ट

देहरादून। फ्रांस के बाद दुनिया के दूसरे देशों में हो रहे हमलों के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट कर दिया गया है। फ्रांस में हुए आतंकी हमले के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने समुदाय विशेष को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी जिसके इसके बाद से ही पूरी दुनिया में हमले और विरोध हो रहा है।
मीडिया के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड के लिए भी निदेर्श जारी किए थे। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन जारी करने के बाद डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी 13 जिलों में कप्तानों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने सभी कप्तानों से मिश्रित और घनी आबादी में गश्त बढ़ाने और सभी धर्म गुरुओं के साथ बैठक करने के भी निर्देश जारी किए हैं। कहा कि यह अलर्ट एहतियातन जारी किया गया है। त्योहारों को देखते हुए अधिक संवेदनशील रहने की जरूरत है।

Exit mobile version