Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

एयरपोर्ट अधिग्रहण के मानचित्र का अवलोकन

ज्योति यादव,डोईवाला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के अधिग्रहण में कुछ परिवारों की भूमि एवं भवनों के मूल्यांकन एवं अधिग्रहण संबंधी विसंगतियों को लेकर सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून हवाई अड्डे के प्रशासन को दूरभाष पर निर्देशित किया था। जिसके चलते मंगलवार को देहरादून हवाई अड्डा सदस्य रविन्द्र बेलवाल ने प्रभावित परिवारों के प्रतिनिधिमंडल के साथ देहरादून हवाई अड्डे के चीफ इंजीनियर राजीव से मिलकर एयरपोर्ट अधिग्रहण के मानचित्र का अवलोकन किया। जिससे प्रभावित परिवारों को सही जानकारी प्राप्त हुई कि आखिर हवाई अड्डे विस्तारीकरण हेतु कितना अधिग्रहण किया जा रहा है।

Exit mobile version