Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कौशल्या बोरा फाउंडेशन द्वारा कृषि प्रशिक्षण……!

ज्योति यादव, डोईवाला–आज दूधली में कोशल्या बोरा फाउंडेशन सामाजिक संस्था की ओर से कृषि सम्बंधित जानकारी प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम में प्लाटिका संस्था देहरादून के माध्यम से आये छात्र–छात्राओं को संयुक्त कृषि के बारे में जानकारी दी गई । जिसमें दूधली पूर्व प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता उम्मेद बोरा ने छात्रों को मछली पालन, मुगीं पालन ,बतक पालन के साथ पशुपालन के बारे में जानकारी दी। साथ ही आदर्श डंगवाल ने संयुक्त खेती में जैविक खेती व फ़सल में लगी हुई बीमारी की रोकथाम के बारे में जानकारी दी।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में सांई नाथ विश्व विद्यालय रांची, आईं की एम ग्वालियर ए,जी सी पंजाब। विश्व विद्यालय के छात्रों के साथ 58 छात्र छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस मौके पर भगवान सिंह, कलावती देवी, रेणूका देवी, चन्दन सिंह,जानवी,आशिश,सरोज, प्रियांशु,आकाश,सौरव, नीतीश कुमार आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता सुषमा बोरा अध्यक्ष कोशल्या बोरा फाउंडेशन द्वारा की गई।

Exit mobile version