Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

‘मिशन हौसला’ के बाद अब दून पुलिस की ‘पुलिस मित्र योजना’ करेगी लोगो की मदद

Dehradun - In the midst of the growing transition of Corona in the state, continuous efforts are being made to ensure strict adherence to the rules by the Doon Police Doon Police as the front line warriors to prevent the infection to the common people and make people aware of the infection. is. Inspired by the work being done by the police in this difficult time, many people have expressed their desire to help the common man by contacting the Senior Superintendent of Police. Due to this, the Senior Superintendent of Police directed all the Police In-Charges to start the 'Police Mitra Scheme' by identifying such people in their police station area who are willing to help the people as police friends. Under this scheme, being launched in the district under the direction of Senior Superintendent of Police, the police station level by a person of clean image, who is willing to help the common man by voluntarily joining the police. But police friend cards are being made. In order to ensure availability of essential commodities to common people, the said Police Mitra Scheme has been started by the Doon Police in Dehradun district. Under this scheme, help will be taken by the local police through those persons made police friendly at the main intersections and other places to motivate people to follow the rules strictly while making them aware of the corona infection, in addition to the said police friends Assistance will also be taken to ensure timely availability of life-saving medicines, ration and other materials to the needy people. This initiative initiated by the police has been appreciated by many and inspired by this, the willingness of the police to voluntarily join this campaign has been expressed.

देहरादून – प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच दून पुलिस दून पुलिस लगातार फ्रंट लाइन वॉरियर्स के रूप में आम लोगो तक संक्रमण को रोकने तथा लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है।

इस कठिन समय में पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यो से प्रेरित होकर कई व्यक्तियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से संपर्क कर आम जन की सहायता करने की इच्छा जताई है । इसी के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र के ऐसे व्यक्ति, जो कि लोगो की सहायता करने के इच्छुक है , को चिन्हित कर उन्हें पुलिस मित्र बनाते हुए ‘पुलिस मित्र योजना’ की शुरुआत करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में जनपद में शुरू की जा रही इस योजना के तहत स्वच्छ छवि के ऐसे व्यक्ति को,  जिनके द्वारा स्वेच्छा से पुलिस के साथ जुड़ते हुए आम जनमानस की सहायता करने की इच्छा जाहिर की जा रही है, उनके पुलिस द्वारा थाना स्तर पर पुलिस मित्र कार्ड बनाये जा रहे है।आम लोगो तक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  दून पुलिस द्वारा जनपद देहरादून में उक्त पुलिस मित्र योजना को शुरू किया गया है।

इस योजना के तहत स्थानीय पुलिस द्वारा पुलिस मित्र बने उक्त व्यक्तियों के माध्यम से मुख्य चौराहों व अन्य स्थानों पर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करते हुए नियमो का सख्ती से पालन करने हेतु प्रेरित करने में सहायता ली जाएगी,  इसके अतिरिक्त उक्त पुलिस मित्रों की जरूरतमंद लोगों तक जीवन रक्षक दवाओं,  राशन व अन्य सामग्री की समय से उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी सहायता ली जाएगी।  पुलिस द्वारा शुरू की गई इस पहल कि कई लोगों द्वारा सराहना की गई है तथा इससे प्रेरित होकर स्वेच्छा से पुलिस की इस मुहिम से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की गई है।

 

Exit mobile version