Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

“सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ” नगर पालिका ने चलाया अभियान…

ज्योती यादव,डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला द्वारा सफाई अपनाओ और बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत डेंगू के प्रकोप को न्यून किए जाने के लिए बैठक की गई। डोईवाला उपजिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन नगर पालिका डोईवाला द्वारा सभागार में बैठक आहुत की गई। जिसमें प्रतिनिधि समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला, आशा फैसिलीटेटर, आशा कार्यकत्री द्वारा प्रतिभाग किया गया। शुक्रवार को हुई बैठक में नगर पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोर्स रिडक्शन के लिए संयुक्त अभियान के संचालन की कार्य योजना तैयार की गई।

सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया की नगर पालिका और आशा कार्यकत्रियों की संयुक्त टीम द्वारा घर-घर जाकर कूड़े को सोर्स सेग्रीगेशन किए जाने और डेंगू का सोर्स रिडक्शन किए जाने के लिए आमजनमानस को जागरूक किया जायेगा।

Exit mobile version