Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

नहीं रहे अभिनेता आसिफ, फांसी लगाकर की आत्महत्या

हिमाचल प्रदेश। बॉलीवुड के लिए साल 2020 काल के समान रहा है। एक के बाद एक कई सितारों ने इस साल इस दुनिया को अलविदा कहा है। अब हाल ही में खबर है कि अभिनेता आसिफ बसरा का निधन हो गया है।
बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कांगड़ा के एसएसपी विमुक्त रंजन ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड स्थित एक कैफे के पास सुसाइड किया है। आसिफ ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि आसिफ बसरा आखिरी बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज होस्टेज के दूसरे सीजन में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने इस साल रिलीज हुई अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज पाताललोक में अहम भूमिका निभाई थी। आसिफ ’जब वी मेट’, ’वन्स अपॉन टाइम इन मुंबई’, ’कृष 3’, ’एक विलेन’ जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं।

Exit mobile version