Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

6 हजार के पार एक्टिव केस, आज आए इतने मामले।

covid in dehradun

देहरादून: कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना का कुल आंकड़ा 84689 पहुंच गई है। अब तक 76223 लोग ठीक हो चुके हैं। आज राज्य में 620 नये मामले सामने आए हैं। जबकि नौ लोगों की मौत हो गई।

कोरोना की बढ़ती रफ्तार डरा रही है। राज्य में 6062 कोरोना मरीजों को विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हालांकि आज 676 लोग ठीक होकर अपने घर गए हैं। चिंता की बात डेट रेट है। यह लगातार बढ़ता जा रहा है। पाॅजिटिविटी रेट 5.40 प्रतिशत बना हुआ है। जबकि रिकवरी रेट 90.00 प्रतिशत है।

Exit mobile version