Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पुलिस के हत्थें चढा अभियुक्त चोरी का कर रहा था प्रयत्न

संवाददाता(देहरादून) : आजकल आए दिन कही किसी का पर्स चूरा लिया जाता है या किसी के हाथ से उसका सामान ही चूरा लिया जाता है। ठीक ऐसी घटना से आज हमें रूबरू करना पड़ रहा है। जिसमें अभियुक्त ने गंगानगर के समीप चोरी करने का प्रयास किया अथवा रात्रि पुलिस गश्त द्वारा उसे पकड़ा गया। चलिए पढ़ते है पूरी घटना का विवरण…….

अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उप- महानिरीक्षक? वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा थाना एवं चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीम गठित की गई हैं। रात्रि गश्त के दौरान गठित टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से 1 अभियुक्त को गंगानगर निकट सोमेश्वर मंदिर के पास से चोरी का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश मुकदमा अपराध संख्या 377, धारा 380/ 511 आईपीसी बनाम आशीष पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की जा रही है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Exit mobile version