Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

जमीन की धोखाधड़ी में फरार अभियुक्त गिरफ्तार…!

ज्योति यादव,डोईवाला। जमीन की धोखाधडी से संबंधित 15,000/- का फरार इनामी व वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। डीजीपी उत्तराखंड द्वारा वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में एक अभियान चलाया गया है।

उपरोक्त आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के द्वारा अपने अधीनस्थों को उक्त संबंध में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।

जिस पर पुलिस अधीक्षक देहात पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी आपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी डोईवाला महोदय के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देकर इनामी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं।

थाना रानीपोखरी में फरार वांछित एवं 15,000 रूपये के इनामी अभियुक्त के संबंध में पतारसी एवं सुरागरसी करते हुए अभियुक्त को सोमवार को समय 13.30 बजे कमल स्वरूप पुत्र गंगाराम निवासी रानीपोखरी ग्रांट थाना रानीपोखरी जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version