Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव लड़ेगी पूरी ताकत के साथ–आप जिला अध्यक्ष अशोक सेमवाल…

ज्योती यादव, डोईवाला। आदमी पार्टी ने डोईवाला  स्थित कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा परवा दून के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सेमवाल एवं जिला महासचिव पास्टर थामस मैसी का जोरदार स्वागत किया गया।

आप जिला अध्यक्ष परवादून अशोक सेमवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी नगर निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। आम आदमी पार्टी नगर पालिका डोईवाला व नगर निगम ऋषिकेश व देहरादून नगर निगम के सभी वार्डों में चुनाव लडने जा रही है। पार्टी बहुत जल्दी उम्मीदवारों की घोषणा करेगी साथ ही संगठन बहुत जल्दी विस्तार किया जाएगा।

आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भजन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्यारा सिंह, पूर्व विधानसभा सचिव भरत सिंह, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमती यामनी,  राजेश कुमार, इकरार अहमद, पास्टर न्यूटन ऑस्टिन, एवं अतहर अली आदि दर्जनों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

Exit mobile version