Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर किया वार,कहा – भाजपा ने फिर उत्तराखंड की जनता के साथ किया छलावा सूबे को बनाया मुख्यमंत्री बनाने की प्रयोगशाला

Dehradun: The Aam Aadmi Party has once again targeted the Bharatiya Janata Party, calling the change of leadership in Uttarakhand a mockery of democracy and again a hoax with the people of the state. The party has said that the BJP has made Uttarakhand a laboratory for making Chief Minister. Aam Aadmi Party's state in-charge Dinesh Mohaniya and senior AAP leader Colonel Ajay Kothiyal said during a press conference in AAP's state office today that during the 2017 assembly elections, the BJP promised a stable government to the people of the state. It was said that the game of swapping chief ministers would be ended in the state, but after coming to power, the BJP threw this promise into the dustbin and made three chief ministers in just four and a half years. With this attitude of BJP, it seems that more names can be added to the list of Chief Ministers till the elections are held. The party said that along with the announcement of the name of the new Chief Minister, the BJP should also tell how long his term will be. The Aam Aadmi Party said that Tirath Singh Rawat should be made the Chief Minister first and then resigned by citing the constitutional crisis. The BJP has done the work of covering up their failures. You in-charge said, can't BJP win its CM even on one seat? Which they had to leave the field and run away. Dinesh Mohaniya said, their constitutional crisis is just an excuse. They did not even ask the Election Commission because they had full faith that their CM was losing and all their ministers, legislative organizations together, due to their misrule of the last four and a half years, they could not win their CM from any seat in Uttarakhand, so they Had to leave the field. He said, BJP could not give a permanent CM to the state even after a thumping majority, but kept working to change the CM, not only do they not believe that all their people together will be able to win a CM, so how will they fight the elections in 2022, this is a big question.

देहरादून – आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में एक बार फिर किए जा रहे नेतृत्व परिवर्तन को लोकतंत्र का मजाक और राज्य की जनता के साथ फिर से छलावा बताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जम कर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा ने उत्तराखंड को मुख्यमंत्री बनाने की प्रयोगशाला बना दिया है।

आज आप के प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और आप के वरिष्ट नेता कर्नल अजय कोठियाल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान  कहा कि 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने प्रदेश की जनता को स्थिर सरकार देने का वादा करते हुए कहा था कि प्रदेश में मुख्यमंत्रियों की अदला-बदली का खेल खत्म किया जाएगा, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा ने इस वादे को कूड़ेदान में डाल दिया और सवा चार साल में ही तीन मुख्यमंत्री बना दिए हैं।

भाजपा के इस रवैये से लगता है कि चुनाव होने तक और भी नाम मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में जुड़ सकते हैं। पार्टी ने कहा कि नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा को यह भी बता देना चाहिए कि उनकी मियाद कितने दिन की होगी ?आम आदमी पार्टी ने कहा कि तीरथ सिंह रावत को पहले मुख्यमंत्री बनाना और फिर संवैधानिक संकट की दुहाई देकर इस्तीफा दिला कर भाजपा ने उनकी नाकामियों पर पर्दा डालने का काम किया है।

आप प्रभारी ने कहा,बीजेपी अपने सीएम को क्या एक सीट पर भी नहीं जीता सकते क्या ? जो इनको मैदान छोड़ कर भागना पड़ा है। दिनेश मोहनिया ने कहा, इनका सवेधानिक संकट सिर्फ एक बहाना है । इन्होंने इलेक्शन कमीशन से पूछा ही नहीं क्योंकि इनको पूरा विस्वास था कि इनका सीएम हार रहा है और इनके सभी  मंत्री,विधायक संगठन मिलकर अपने पिछले साढ़े चार साल के कुशासन के चलते ,अपने सीएम को उत्तराखंड की किसी भी सीट से नहीं जीता सकते इसलिए इनको मैदान छोड़कर भागना पड़ा। उन्होंने कहा,बीजेपी प्रचंड बहुमत के बाद भी प्रदेश को स्थाई सीएम नहीं दे पाई बल्कि सीएम बदलने का काम करती रही यही नहीं इनको भरोसा नहीं कि इनके  सभी लोग मिलकर एक सीएम को  जीता पाएंगे तो ये  2022 में कैसे इलेक्शन लड़ेंगे ये बड़ा सवाल है।

 

 

Exit mobile version