Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बस व कार की भिडंत कार सवार युवक घायल

A young man riding a bus and a car collided with a car injured

ज्योति यादव,डोईवाला: शहीद द्वार अठूवाला के समीप एक ही स्कूल बस व कार की टक्कर हो गई।
जिसमें कार सवार युवक को अंदरूनी चोटें पहुंची युवक को कुछ स्थानीय लोग निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, टक्कर इतनी भीषण थी की कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। युवक संदीप(30)कार श्यामपुर ऋषिकेश से जौलीग्रांट किसी परिजन से मिलने जा रहा था, चौराहे पर युवक द्वारा कार की गति कम की गई तभी काफी तेजी से पीछे से आ रही स्कूल बस कि कार से भिड़ंत हो गई। बस ड्राइवर वीरेंद्र ने बताया कि वह स्कूल के बच्चों को छोड़कर, बस को लेकर वापस स्कूल जा रहा था। जब वह अटूरवाला पहुंचा तो उनसे आगे चल रहे युवक ने अपनी कार को अचानक ब्रेक लगाकर रोक दिया जिसके कारण बस ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया और जब तक वह कुछ समझता तब तक बस ने पीछे से कार को टक्कर दे मारी..  स्थानिए चिता पुलिस नरेंद्र रावत व जसवीर मौके पर पहुचे व पुलिस ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।

Exit mobile version