Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

रोडवेज वर्कशाप में लगी भीषण आग

देहरादून। हरिद्वार रोड स्थित उत्तराखंड रोडवेज के क्षेत्रीय वर्कशॉप में देर रात भीषण आग लग गई। आग वर्कशॉप में पड़े स्क्रैप में लगी, जिससे ऊंची-ऊंची लपटें आने लगी। वर्कशॉप पर तैनात स्टाफ ने इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू कर दिया।
आग ज्यादा भीषण होने के कारण टीम को फायर स्टेशन से दूसरी टीम को भी बुलाना पड़ा। दो गाड़ियों से पहले आग बुझाने की कोशिश की गई। काफी देर तक आग नहीं बुझी तो दो और गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है, लेकिन यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वर्कशॉप में पूरे प्रदेश से बस से धुलने व मरम्मत करने के लिए आती हैं और वर्कशॉप में काफी पुराना सामान भी रखा हुआ है।

Exit mobile version