Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सेवा, सुशासन और समर्पण अभियान के तहत फतेहपुर टांडा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, सांसद और विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं….

ज्योती यादव,डोईवाला। सेवा, सुशासन और समर्पण अभियान के तहत राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सभा फतेहपुर टांडा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष मामलों को शीघ्र कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाती हैं।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। विधायक ने कहा कि सरकार विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

शिविर के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जन को बताया इस दौरान स्वस्थ समाज कल्याण विभाग ऊर्जा निगम खाद्य आपूर्ति जल संस्थान उद्योग पशुपालन वन विभाग समेत तमाम विभागों के अधिकारी और कर्मचारी व
शिविर में ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, राजकुमार, राज, पुष्पा कोठारी, दीवान सिंह रावत, रश्मि देवी, राजेंद्र तड़ियाल, पंकज रावत, निशा देवी प्रधान भारत उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंढियाल संपूर्ण रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version