Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला में उस वक्त बड़ा हादसा होते हुए टला जब ट्रैक्टर पर टक्कर लगने से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े

ज्योति यादव,डोईवाला। आज शाम करीबन 7 बजे डोईवाला शुगर मिल से गन्ना तुला कर जा रहे किसान अमित चौहान के ट्रैक्टर पर हरिद्वार की ओर से आ रही पेंट से भरी हुई गाड़ी पिकअप ने इतनी जबरदस्त टक्कर मारी की ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए

वही पिकअप गाड़ी के ड्राइवर का कहना है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित तरीके से चल रहा था और ओवरटेकिंग की वजह से हादसा हुआ
गनिमत रही की हादसे मे किसी के गंभीर चोटें नहीं आई

वही ट्रेक्टर ड्राइवर को 108 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया है

पिकअप ड्राइवर मौके पर मौजूद रहा, सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली से मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

Exit mobile version