Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

दुकान में सो रहे मजदूर की जलने से मौत

लालकुआं। बलिया से मजदूरी करने राजनाथ सिंह नाम का मजदूर लालकुआं में काम करने पहुंचा था। रात को खाली दुकान में मजदूर सो गया। सुबह जब दुकान नहीं खुली तो लोगों ने दुकान का शटर खोलकर देखा तो लोगों के होश उड़ गए। दुकान के अंदर सब कुछ जलकर राख हो चुका था। वहां सो रहा राजनाथ सिंह भी पूरी तरह जल गया था।
जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ में कमरे में सो रहे मजदूर की आग लगने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मजदूर एक दिन पहले ही बलिया से गौला में मजदूरी करने आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगरा थाना बलिया निवासी राजनाथ सिंह राजभर पुत्र कोमल राजभर रविवार की शाम को ही गौला में मजदूरी करने के लिए हल्दूचैड़ गेट पर पहुंचा था। राजनाथ सिंह गौला में मजदूर लेकर ठेकेदारी करता था। एक दिन पूर्व ही 16 मजदूरों के साथ हल्दूचैड़ आया था। राजभर के भतीजे धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि राजनाथ सिंह अपने 16 साथी मजदूरों के साथ रविवार की शाम आया था। रात में उसके साथ ही कहीं और सोने चले गए और वो दुकान में ही सो गए।

Exit mobile version