Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला हॉस्पिटल की रोड के किनारे खड़ी कार ने रोका एंबुलेंस का रास्ता

ज्योति यादव,डोईवाला।डोईवाला हॉस्पिटल के रास्ते पर खड़ी गाड़ी उस समय मुसीबत का सबब बन गई, जब हॉस्पिटल जाने के लिए एंबुलेंस को काफी देर तक सायरन बजाने के बाद भी सड़क पर खड़ी कार और मुजरिमों को लेकर आई पुलिस की वैन नही हटी।

मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने जाम का कारण बनी कार को कोतवाली ले जाकर सीज कर दिया और बाइक को हटाकर एंबुलेंस को रास्ता दिया।

हॉस्पिटल की रोड पर कोर्ट और तहसील परिसर होने के कारण अक्सर लोग अपने वाहन मार्ग पर खड़ा कर देते है जिस कारण जाम को स्थित बनी रहती है और अमरजेंसी वाहन भी जाम में फस जाते हैं।

Exit mobile version