Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भाई पर जानलेवा हमला कर नाबालिग बहन से किया सामूहिक दुष्कर्म

देहरादून। सहारनपुर से वापस आ रहे भाई-बहन को रास्ते में चार बदमाशों ने रोककर भाई के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर बेहोश कर दिया। उसके बाद चारों बदमाशों ने नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। होश आने के बाद युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक रविवार को अपनी नाबालिग बहन के साथ सहारनपुर क्षेत्र स्थित बुआ के घर गया था। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मखियाली गांव के पास रास्ते में चार युवकों ने बाइक को रोक लिया। एक ने लोहे की रॉड से युवक के सिर पर हमला कर घायल कर दिया। गंभीर चोट आने से युवक बेहोश हो गया। इसके बाद किशोरी को जबरदस्ती खींचकर गन्ने के खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक फरार हो गए। दुष्कर्म के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद भाई को होश आया तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। भाई-बहन को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Exit mobile version