Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देहरादून एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत से किए 7 उपनिरीक्षकों के तबादले !

police transfar dehradun

देहरादून :दून पुलिस विभाग में एक बार फिर उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं. एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने उप निरीक्षकों के इधर से उधर तबादले किए है।बता दें की सोमवार को एसएसपी ने आदेश जारी किए हैं | जिसमे उपनिरीक्षक महादेव उनियाल को पुलिस लाइन देहरादून से कोतवाली डालनवाला भेजा गया तो वहीं उपनिरीक्षक हेमंत खंडूरी को कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कोतवाली कैंट ,उधर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र रौतेला को कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्यालय पुलिस अधीक्षक, तो वहीं उपनिरीक्षक प्रदीप रावत को पुलिस लाइन देहरादून से पी0आर0ओ0 शाखा ,साथ की उपनिरीक्षक विनोद कुमार को थाना रायवाला से चौकी प्रभारी जोलीग्रांट बनाया गया| उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल को कोतवाली डालनवाला से एस0ओ0जी0 देहरादून ,तो वहीं जैनेन्द्र सिंह राणा को चौकी प्रभारी जोलीग्रांट से थाना रायवाला भेजा गया|

Exit mobile version