देहरादून – प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार जोर पकड़ रहा है । आपको बता दें, कि बीते 24 घंटो में प्रदेश में कोरोना के 5654 नए मामले सामने आए है । जबकि 197 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज हुई है । राहत भरी बात यह रही कि 4806 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 283239 हो गई है। जबकि एक्टिव केस की संख्या 80000 के पार पहुंच गई हैं। स्वास्थय विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 1423 कोरोना मरीज सामने आए है ।
किस जिले में मिले कितने कोरोना मरीज
हरिद्वार – 464,
ऊधमसिंह नगर – 384
नैनीताल – 1037
टिहरी – 405
पौड़ी – 482
रुदप्रयाग – 51
अल्मोड़ा – 339
उत्तरकाशी – 428
पिथौरागढ़ – 246
चमोली – 215
चंपावत – 42
बागेश्वर जिले – 138

