Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड में 420 कोरोना पॉजिटिव, 9 की मौत

corona virus dehradun

देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 420 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 425 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। जबकि 9 मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 69307 हो गई है। प्रदेश में अब कुल 4147 एक्टिव केस है। प्रदेश में अब कुल 63420 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। आज 9709 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 11959 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। वहीं 16597 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज अल्मोड़ा में 17 ,बागेश्वर में 12, चमोली में 28 चम्पावत में 02 देहरादून में 153 हरिद्वार में 42, नैनीताल में 51, पौड़ी गढ़वाल में 23, पिथौरागढ में 07, रूद्रप्रयाग में 28, टिहरी गढ़वाल में 18, ऊधमसिंहनगर में 38,उत्तरकाशी में 01 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।

Exit mobile version