Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बिना मास्क के 33 लोगों का काटा चालान

काशीपुर। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नगर में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे 33 लोगों के खिलाफ चालान काट कर कार्रवाई करते हुए उनसे हजारों रुपये का संयोजन शुल्क वसूल किया।
महिला दरोगा एसआई रूबी मोर्या एवं चौकी पुलिस की अगुवाई में चलाये जा रहे अभियान के तहत बिना मास्क के घूम रहे 33 लोगों के खिलाफ चालान काटते हुए कार्रवाई करते हुए उनसे 6 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूला। एसआई े कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के संक्रमण की रोकथाम एवं जन सुरक्षा के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा बिना मास्क लगाये यदि कोई भी व्यक्ति बाजार या सड़कों पर नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Exit mobile version