Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देश को मिले 325 जांबाज अफसर, एक घंटा देर से शुरु हुई परेड

देहरादून। आज सुबह भारतीय सैन्य अकादमी में अंतिम पग भरते ही आज 325 अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। साथ ही 70 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। उप सेना प्रमुख लेफ्टीनेंट जनरल एसके सैनी ने परेड की सलामी ली। सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ।
उसके बाद 8 बजकर 50 मिनट पर एडवांस कॉल के साथ ही सेना का हिस्सा बने जवान परेड के लिए पहुंचे। कैडेट्स के शानदार मार्चपास्ट से हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। युवा सैन्य अधिकारियों के अंतिम पग भरते हुए असमान से हेलीकाप्टरों के फूल बरसाए गए। उप सेना प्रमुख ने कैडेटों को ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस और अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। वतनदीप सिद्धू को स्वार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। मज्जी गिरिधर को स्वर्ण, निदेश सिंह यादव को रजत और शिखर थापा को कांस्य पदक मिला। जसमिंदर पाल सिंह सिद्धू ने सिल्वर मेडल (टीजी) हासिल किया। तंदिन दोरजी सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट चुने गए। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर कैसिनो कंपनी को मिला।

एक घंटे देर से शुरू हुई परेड
देहरादून। देहरादून आईएमए में आज पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया जिसमें 325 भारतीय अफसर और 70 विदेशी कैडेट्स भी शामिल हैं। बारिश के कारण आईएमए की पासिंग आउट परेड एक घण्टा देरी से शुरू हुई। बारिश की बूंदा बांदी के बीच देश के जवानों ने सलामी ली और देश की रक्षा करने का प्रण लिया। कैडेट्स के परिवार वाले मास्क लगाकर परेड का लुफ्त उठाते दिखे। उपसेना प्रमुख ले. जनरल एसके सैनी ने रिव्यूइंग अफसर परेड की सलामी ली। कुल 395 कैडेट आज पास आउट हो रहे हैं जिसमें 70 कैडेट मित्र राष्ट्रों के भी शामिल हैं। 325 जांबाज अफसर अंतिम पग पार करते ही भारतीय सेना का हिस्सा बन जाएंगे।

Exit mobile version