Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला सिपेड के 3 छात्रों ने रचा इतिहास, मिला विदेश जाकर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका…!

ज्योति यादव, डोईवाला।  डोईवाला स्थित केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान (सिपेट) अल्प समय में ही बुलंदियों को छू रहा है।

सिपेड संस्थान के 3 वर्षीय डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी (डी.पी.टी) के 3 छात्र जिसमे जिला देहरादून के छात्र बॉबी गुनसोला,जोगीवाला एवं निखिल चौहान, भानियावाला तथा कोटा महादेव पौड़ी गढ़वाल के किशन कुमार ने विदेश में दुबई स्थित एमिरेट प्रिंटिंग एल.एल.सी कंपनी में रोजगार हासिल कर इतिहास रचा है ।

सिपेट संस्थान के निदेशक अभिषेक राजवंश ने विदेशो में नौकरी करने हेतु चयन किये गए छात्रों को प्लेसमेंट लेटर देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी । संस्थान के प्रशिक्षण प्रभारी  बी. के. सिंह ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी के दौरान क्लासेस ऑनलाइन चलाई गईं और संस्थान एकदम नया था। ऐसे में छात्रों ने पढाई करते हुए यह मुकाम हासिल किया है ।

छात्रों ने बताया कि सिपेट में थ्योरी के साथ प्रायोगिक ज्ञान ज्यादा दिया जाता है जिससे पढाई के साथ साथ उन्हें इंडस्ट्रियल कल्चर से रूबरू होकर अपने कॅरिअर को बनाने में सफलता मिली है | सिपेट में पढ़ने वाले सभी छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है | अपनी इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों ने सिपेट संस्थान एवं अपने माता पिता को दिया है।

Exit mobile version