Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

3 दोस्त मनाने आए थे पिकनिक, एक दोस्त का पैर फिसलने से मौत

संवाददाता(देहरादून) : चौकी डाकपत्थर को सूचना मिली कि एक युवक अपने 03 दोस्तों के साथ पिकनिक बनाने कट्टा पत्थर आया था जहाँ नहाते समय युवक यमुना नदी में बह गया है। क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विकास नगर महोदय के निर्देशन में चौकी प्रभारी डाकपत्थर मय पुलिस बल ,जल पुलिस व फायर सर्विस के मौके पर पहुंचे ।

जानकारी करने में पता चला कि उक्त युवक का नाम हन्नी प्रजापति पुत्र विजय कुमार निवासी कुमार मंडी यमुना कॉलोनी देहरादून उम्र 23 वर्ष है जो अपने तीन मित्रों मुकेश निवासी कुमार मंडी यमुना कॉलोनी देहरादून , मनीष व मयंक निवासी विकास नगर गुरुद्वारा गली देहरादून के साथ पिकनिक मनाने कट्टा पत्थर आया था, जहां नहाते वक्त हन्नी प्रजापति नदी के बहाव में बह गया , जिसकी काफी तलाश जल पुलिस, फायर सर्विस की सहायता से की गई, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका। कल प्रातः पुनः एसडीआरएफ, जल पुलिस फायर सर्विस के सहायता से शव की तलाश की जाएगी।

Exit mobile version