Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कोविड-19 के रविवार को मिले 222 नए केस

corona test

देहरादून। रविवार को कोविड-19 के 222 मामले मिले। इसके साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर के 62550 हो गया है। वहीं चार लोगों की मौत हुई। 178 लोग विभिन्न अस्पतालों से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में एक भी व्यक्ति में कोरोना से संक्रमित नहीं मिला। पौड़ी में सर्वाधिक 48 लोग संक्रमित मिले। बागेश्वर में दो, चमोली में पांच, चंपावत में 6, देहरादून में 44, हरिद्वार में 37, नैनीताल में 32, पिथौरागढ़ से दो, रुद्रप्रयाग से 12, टिहरी गढ़वाल से 19, यूएस नगर से 8 एवं उत्तरकाशी से 7 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Exit mobile version