Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

मिस्सरवाला मे 22 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

ज्योति यादव,डोईवाला। आज डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मिस्सरवाला के राम बाघ में एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सोमवार सुबह करीब 11:30 भजे कन्ट्रोल के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रामबाग, मिस्सरवाला निवासी एक युवक ने अपने घर मे फांसी लगा ली।

सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली से चीता पुलिस विपिन कुमार व अनुज राठी मौके पर पहुंचे। जहां 22 वर्षीय नितिन उर्फ गोलू पुत्र लोक बहादुर निवासी रामबाग ने अपने घर मे लगे पंखे पर चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कम उम्र में जान गवाने से युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

एसएसआई राकेश साह ने बताया की मृत युवक के शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें मृत्यु का कारण पारिवारिक समस्या बताया गया है। बताया की मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कारवाही की जा रही है। मृत युवक की बॉडी को मोर्चरी में रखवाया गया, साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version