Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand



आज दिनांक 30.07.2023 को समय लगभग 2:45 बजे एक स्थानीय व्यक्ति तेजेन्दर तोमर पुत्र रणवीर तोमर निवासी व्यास नहरी थाना कालसी द्वारा थाने पर आकर सूचना दी कि काली मन्दिर के नीचे अमलावा नदी में कुछ बच्चे नहा रहे थे । जिसमें एक बच्चा अमलावा नदी में बह गया है उक्त सूचना पर तत्काल थाना हाजा से पुलिस फोर्स रेस्क्यू हेतु घटनास्थल पर पहुंचा तथा SDRF व जल पुलिस को भी सूचित किया गया । घटनास्थल काली मंदिर के पास अमलाव नदी जो कालसी पुल के पास यमुना नदी पर मिलती है पर थाना कालसी पुलिस, SDRF व जल पुलिस द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । इस संबंध में डाकपत्थर बैराज तथा डाकपत्थर चौकी को नदी में बहने वाले बच्चे के संबंध में भी सूचित कर दिया गया है

Exit mobile version