Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

2 साल से अधिक से गुमशुदा पढ़ता महिला को किया थाना नेहरू कॉलोनी ने उत्तर प्रदेश से बरामद


थाना नेहरू कॉलोनी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 107 / 21 धारा 365 बनाम अज्ञात के संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी में पुलिस टीम लगातार उक्त अपहर्ता के बारे में जानकारी जुटा रही थी किंतु कोई ठोस जानकारी टीम को नही मिल पा रही थी लेकिन लगातार प्रयासरत रहने के फलस्वरूप एक गोपनीय लीड मिलने पर तत्काल एक टीम दिनांक 25/7/ 2023 को थाने से रवाना हुई। उक्त संबंध में रवाना शुदा टीम ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले पर पहुंचकर गुमशुदा के संबंध में पूछताछ व जांच पड़ताल की। काफी जांच पड़ताल पूछताछ करने के उपरांत टीम लखीमपुर जिले के ग्राम प्रीतम पुरवा पहुंची जहां पर पुलिस द्वारा गुमशुदा/अपरहता महिला को बरामद किया गया। गुमशुदा महिला को आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना नेहरू कॉलोनी लाया गया तथा दिनांक 27/7/ 2023 को 164 सीआरपीसी के बयान हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त संबंध में विधिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Exit mobile version