Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–आर्यन हॉस्पिटल में 126 लोगों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

ज्योति यादव,डोईवाला। आज आर्यन हॉस्पिटल डोईवाला में निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें दवाइयों के साथ खून की जांचों में 50% छूट दी गई।

हॉस्पिटल के एम डी. डॉ नागर ने बताया कि शिविर में क्षेत्र के 126 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। इस दौरान दवाइयों में भी छूट दी गई कहा कि शिविर में जनता का भरपूर सहयोग मिला, कहा कि भविष्य में भी अस्पताल द्वारा क्षेत्र वासियों के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान डॉ गौरव,डॉक्टर रितिका,डॉ भावना,नर्सिंग स्टाफ मे कोमल, इच्छा, नताशा, शिवानी, लैब से वीरेंद्र, वीरेंद्र पूनम, रवीन्द्र, फॉर्मेसी से सतविंदर, अमन, अनुज, गुलिस्ता, मनीष, हॉस्पिटल मैनेजमेंट से संदीप आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version