Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 12 लोगों की मौत

corona virus dehradun

देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ विभाग के जारी कोविड-19 बुलेटिन में आज उत्तराखंड में 491 पॉजीटिव मरीज पाए गए, इनमें सबसे अधिक राजधानी देहरादून में 179 मिले। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि 433 मरीज स्वस्थ हुए। प्रदेश में वर्तमान में 4967 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के 76275 मामले आ चुके जिनमें से 69271 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है। कोरोना के कारण अब तक 1263 लोगों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version