Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ पालिका द्वारा लगाया गया 1लाख का जुर्माना….!

ज्योति यादव, डोईवाला। आज नगर पालिका जिलाधिकारी के आदेशानुसार नगर पालिका टीम डोईवाला द्वारा अधिशासी अधिकारी महोदय के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

जिसमें एक सेल्समैन को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रय करते हुए पकड़ा गया। जिसमें प्रतिबंधित 7 पेटी प्लास्टिक गिलास और एक पेटी चम्मच एवं अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त किया गया। साथ ही आरोपी पर (एक लाख रुपए) ₹100000 जुर्माना आरोपित करते हुए वसूली की गई।

Exit mobile version