Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए 18 दिसंबर तक करें अप्लाई

देहरादून। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 3 दिसंबर से बढ़ाकर 18 दिसंबर 2020 हो गई है।

जो छात्र कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में सैनिक स्कूल में प्रवेश लेना चाहते हैं वह 18 दिसंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की तिथि भी 10 जनवरी से बढ़ाकर 7 फरवरी 2021 कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन फार्म एनडीए की वेबसाइट www.aissee.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

अधिक जानकारी अधिकारिक
website : www.ssghorskhal.org
दूरभाष : 05942-220051 से भी प्राप्त की जा सकती है।

Exit mobile version