Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

घर के कमरे में केबल के तार से युवक ने लगाई फांसी।


कल दिनांक 21/07/23 को रात्री 10 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की राजेश रावत कॉलोनी लक्ष्मी रोड डालनवाला पर श्याम पुत्र किशन चंद्र उम्र 38 वर्ष द्वारा अपने घर के कमरे के अंदर केबल की तार से फांसी लगा ली गई है। उक्त सूचना पर चौकी आराघर से उपनिरीक्षक पंकज महिपाल मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो श्याम लाल का कमरा अंदर से बंद मिला। परिजनों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करते हुए दरवाजे को तोड़कर अंदर देखा तो श्याम लाल द्वारा अपने कमरे में पंखे में काले रंग के केबल के तार से फांसी लगाई गई थी। परिजनों की मौजूदगी में केबल के तार को खोलकर श्याम लाल को नीचे उतारा गया तथा मौके पर 108 बुलाकर श्याम लाल को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा श्याम लाल को मृत घोषित किया गया। आज दिनांक 22/7/23 को मृतक का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक के परिजनों से पूछताछ करने पर प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद के दृष्टिगत आत्महत्या करना प्रकाश में आया है। जांच की जा रही है।

Exit mobile version