Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

55,, पव्वे अवैध देसी शराब जाफरान के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।



*श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक* महोदय जनपद देहरादून के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने हेतु प्रचलित अभियान के क्रम में *चौकी लक्खीबाग* पुलिस टीम द्वारा दि0 5/8/23 को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को देशी शराब के पव्वों की बिक्री करते हुए रेसकोर्स सी ब्लाॅक रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया।अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर में धारा 60 Ex ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*अभियुक्त का नाम पता*
शुभम थपलियाल उर्फ मकडी पुत्र स्व0 मोहन थपलियाल निवासी रेसकोर्स सी ब्लाॅक कोतवाली नगर जनपद देहरादून,उम्र 25 वर्ष।

*बरामदगी*
55 पव्वे देशी शराब जाफरान

*पुलिस टीम*
01-का0 गौरव
02-का0 राजेश

Exit mobile version