Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देहरादून।अवेध खुखरी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार



जनपद मे चोरी नकबजनी की घटनाओ की रोकथाम हेतु पूर्व मे जेल गये अपराधियों के विरुद्ध सत्यापन करने व वर्तमान स्थिति की जानकारी करने हेतु *श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय। जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा।आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा दिनांक 27.06.23 को रात्रि मे चीता पुलिस टीम के द्वारा अभियुक्त राजन को चैकिंग के दौरान धारा चौकी क्षेत्र से एक अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में थाना कोतवाली नगर देहरादून पर अभियुक्त राजन के विरुद्द धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार देहरादून भेजा गया।

*अभियुक्त का नाम पता*
===================
**1- राजन चौहान पुत्र अंतर सिंह निवासी देहरा पब्लिक इंटर कॉलेज गली बंजारावाला देहरादून उम्र 22 वर्ष ।*

*बरामदगी*
एक अदद अवैध खुखरी


*पुलिस टीम*
1-का0 विनोद राना
2-का0 आयुष कपिल
थाना कोतवाली नगर देहरादून

Exit mobile version